Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा : पंचवटी चौक के समीप लगी रही जाम , युवक बनाता रहा रील्स

सहरसा :  आजकल हर किसी को सोशल मीडिया का बुखार चढ़ा हुआ है। हर कोई चाहता है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके वो भी फेमस हो जाए। इसलिए उनके मन में जो भी आता है, उसे कैमरे में रिकॉर्ड करते हैं और सोशल मीडिया के सामने रख देते हैं। कुछ लोगों के कंटेंट में इतना दम होता है कि वायरल होने के साथ ही साथ लोगों से उन्हें रिस्पेक्ट भी मिलता है। मगर कुछ लोग अजीबो-गरीब हरकत करके वीडियो बनाते हैं। अजीब होने के कारण ये वायरल तो हो जाते हैं मगर लोग इनका वीडियो सिर्फ मजाक करने या फिर उड़ाने के लिए ही देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है।


यहाँ देखें वीडियो 


पंचवटी चौक के समीप का वीडियो : सहरसा नगर निगम के पंचवटी चौक के समीप एक युवक बिच सड़क पर लगे पानी में रील्स बना रहा था देखते हीं देखते पूरा सड़क जाम हो गया जिसे लोगों को भाड़ी कठिनाई का सामना करना परा।  सड़क से गुजर रहे हमारे सहयोगी सुधांशु ने बताया की ट्रेफिक के जाम की समस्या से जूझ रहे लोग काफी गुस्से में दिख रहे थे हालाँकि युवक जाम का परवाह नहीं करते हुए रील्स बनाने में व्यस्त थे 

Post a Comment

0 Comments