श्री रानी सती दादी मां मंदिर चुनाव प्रबंध समिति निर्वाचन कार्यक्रम दो सदस्यीय निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में चितरंजन रोड स्थित रानी सती मंदिर प्रांगण में संपन्न हो गया। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार एवं जयशंकर प्रसाद की ओर से अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए मतदान करवाए जाने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया। निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार एवं जयशंकर प्रसाद ने बताया कि श्री रानी सती मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार तुलस्यान को 32 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप कुमार ड्रोलिया को 23 वोट मिले। इस प्रकार अमित कुमार तुलस्यान अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किए गए । दूसरी ओर सचिव पद के लिए राम गोपाल ड्रोलिया को 45 मत एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार ड्रोलिया को मात्र 12 मात्र प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री रानी सती मंदिर प्रबंध समिति सचिव पद के लिए रामगोपाल ड्रोलिया विजयी घोषित किए गए। कुल मिलाकर अध्यक्ष एवं सचिव दोनों पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण , निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया । तत्पश्चात निर्वाची पदाधिकारी की ओर से निर्वाचित घोषित किए गए अध्यक्ष एवं सचिव को निर्वाचित होने से संबंधित प्रमाण पत्र भी सौंप गए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान श्री रानी सती दादी मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित भारी संख्या में अन्य समर्थक गण मौजूद थे
0 Comments