Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : 19 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा श्री राम महायज्ञ एवं श्री राम कथा



सनातन श्रीनारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा की तैयारियों को लेकर आज नलकूप पूरब बाजार, सहरसा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सागर कुमार नन्हें ने की, जबकि संचालन प्रशांत सिंह राजू द्वारा किया गया।

बैठक में सागर कुमार नन्हें ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 19 मार्च, बुधवार को चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि पर सुबह 6 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में भाग लेने के लिए कलश धारण करने वाले श्रद्धालुओं को पूर्व में पंजीकरण करवाना होगा। विशेष रूप से माता-बहनों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसे आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क कर पूरा किया जा सकता है।

महायज्ञ के दौरान देश के प्रसिद्ध कथा व्यास द्वारा श्री राम कथा का वाचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु श्री राम कथा का रसपान कर सकेंगे। साथ ही, हवन-पूजन एवं यज्ञ के आयोजन हेतु विभिन्न आचार्य और विद्वान बटुक उपस्थित रहेंगे।

प्रशांत सिंह राजू ने बताया कि श्री राम महायज्ञ 19 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान श्री राम कथा के साथ कई अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त योग से संबंधित विशेष सत्र भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

बैठक में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य बुल्लू झा, बिटू गुप्ता, बंटी झा, विनीत कुमार, ऋषव झा, मनीष चौपाल, मानस मिश्रा, मोनू महाकाल, रोहन सिन्हा, रवि सिंह, विवेक झा, गोलू सिंह, रिशु सिंह, आर्यन सिंह, विनय मिश्रा, शिवम तिवारी, विक्की चौधरी, अभिषेक गुप्ता, बॉबी सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पवित्र आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments