सहरसा, 2 जून: सहरसा जिले के लिए एक गौरवशाली पल आया है, जब यहां की दो बेटियों — आंचल कुमारी और नुजहत बानो — का चयन आगामी 12वीं बीच नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार महिला टीम में हुआ है। इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई है और खेलप्रेमी हर्षित हैं।
यह चैंपियनशिप 5 से 8 जून तक आंध्रप्रदेश के मछलीपत्तनम स्थित मंगिनापुडी बीच पर आयोजित होगी। बिहार राज्य कबड्डी संघ ने महिला और पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। पुरुष टीम की कमान मुंगेर के शांतनु सिंह को सौंपी गई है, जबकि महिला टीम की कप्तान कटिहार की नंदनी सिंह होंगी।
सहरसा जिला कबड्डी संघ के सचिव एवं निगम पार्षद वार्ड संख्या 31 आशिष रंजन सिंह ने टीम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आंचल और नुजहत के चयन से जिले की बेटियों को एक नई प्रेरणा मिलेगी।
टीम के लिए शुभकामनाएं देने वालों में बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, सीईओ अवधेश कुमार सिंह, सहरसा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. आर.के. रवि, पंकज गुप्ता, संयुक्त सचिव तुषार कात्यायन, पूजा कुमारी और संरक्षक सुनील झा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
बिहार महिला टीम में शामिल खिलाड़ी हैं:
-
नंदनी सिंह (कप्तान, कटिहार)
-
रिंशी कुमारी (बेगूसराय)
-
प्रिया कुमारी (भोजपुर)
-
पूर्णिमा प्रियदर्शिनी (वैशाली)
-
आंचल कुमारी (सहरसा)
-
नुजहत बानो (सहरसा)
टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सुनील कुमार को दी गई है, जबकि अमिता सिंह टीम की मैनेजर होंगी।
जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और विजय की शुभकामनाएं दी हैं। सहरसा जिले की बेटियों की इस उपलब्धि से यह साफ हो गया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
0 Comments