Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सरस्वती पूजा को लेकर जम्हरा में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध



सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हरा पंचायत के महर्षि मेही आश्रम नया टोला में रविवार को सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पतरघट थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने की। इसमें जम्हरा पंचायत में सरस्वती पूजा आयोजित करने वाली विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष शशि कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने और किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के समय भी डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी आयोजकों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पूजा संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में मुखिया धीरेन्द्र महतो सहित राकेश कुमार, मिथुन कुमार चक्रवर्ती, सुनील पटेल, सुमन कुमार, सुमन स्नेही, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, रमेश मंडल, गुलशन सिंह, सोनू सिंह, शैलेन्द्र सादा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का भरोसा दिया।

Post a Comment

0 Comments