Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

10 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ



आज सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्थानीय गर्ल स्कूल नलकूप पूरब बाजार मे सभी सदस्यों की बैठक आगामी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर डॉ प्राणमोहन सिंह जी की अध्यक्षता में एवं कुमार अमरज्योति जायसवाल के संचालन किया गया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया जिसमें भागवत कथा की तिथि को लेकर समिति के सदस्यों ने 10 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल की तिथि को तय किया।सभी तैयारियां धीरे-धीरे प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ प्राणमोहन सिंह ने कहा कि कई वर्षों से यह कथा नलकूप पूरब बाजार प्रांगण में अनुशासित ढंग से किया जा रहा है और समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सफल हो रहा है उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा जो कई तरह के व्यसन और गलत कार्यों में लिप्त हैं वहीं सनातन श्री नारायण सेवा सनातन के युवा एक सकारात्मक सोच के साथ संस्कारित होकर अपनी एकजुटता का परिचय इस कार्यक्रम के माध्यम से देते आरहे हैं।वही सागर कुमार नन्हे ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आमजनों एवं नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा यज्ञ मंगल कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा। कलश यात्रा के सम्लित होने केलिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू किया जायेगा।बैठक मे मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजू,जिला परिषद प्रतिनिधि राजनीश कुमार,बिटू गुप्ता, प्रवीण सिंह पप्पू, बुल्लू झा,विनीत कुमार,इशान सूर्या,रवि सिंह,अभिषेक गुप्ता,मानस मिश्रा, गुलशन सिन्हा, इशान सिंह तोमर, विनय मिश्रा,  आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments