आगामी 10 अप्रैल से शुरू हो रहें श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर आज सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान का बैठक यज्ञ स्थल नलकूप पूरब बाजार सहरसा में आयोजित किया गया।बैठक संस्थान के सदस्य सागर कुमार नन्हें के अध्यक्षता एवं आचार्य डॉ नवनीत कुमार के संचालन मे संपन्न हुआ।अध्यक्षता कर रहे नन्हें ने कहा
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को भव्य दिव्य बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए वृंदावन से आचार्य एवं बटुक आएंगे वही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा वाचन केलिए श्रीधाम वृंदावन से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका आरही है।वही आचार्य डॉ नवनीत कुमार ने कहा महायज्ञ 10 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक चलेगा।17 अप्रैल को प्रतिमा विषर्जन के साथ महायज्ञ का समापन होगा। 10 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ सुबह 6 बजे प्रारम्भ होगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को भाव एवं दिव्या बनाने के लिए व्यापक ग्रह संपर्क अभियान मैं कार्यकर्ता लगे हुए हैं।बैठक मुख्य रूप से संस्थान के कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजू,बिटू गुप्ता,संजीव सिंह, सुजीत सान्याल, जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार,बंटी झा, विनीत सिंह, मनीषा चौपाल,रोहण सिन्हा गुलशन,प्रियांशु कुमार, इशन तोमर,आशीष कुमार, शिवम तिवारी, आर्यन सिंह,अभिषेक गुप्ता, ऋषव झा, विनय मिश्रा आदि मौजूद थे।

0 Comments