बिहार का ऐतिहासिक जिला सहरसा 1 अप्रैल 2026 को अपने अस्तित्व के 72 वर्ष पूरे कर 73वें स्थापना दिवस में प्रवेश करेगा। 1 अप्रैल 1954 को सहरसा को भागलपुर जिले से अलग कर एक स्वतंत्र जिले के रूप में स्थापित किया गया था।
स्थापना के बाद से सहरसा ने विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए हैं। प्रशासनिक सुविधा और क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से समय-समय पर जिले का पुनर्गठन भी किया गया। इसी क्रम में 9 मई 1981 को मधेपुरा को सहरसा से अलग कर नया जिला बनाया गया, वहीं 14 मार्च 1991 को सुपौल जिला का गठन हुआ।
आज सहरसा कोसी क्षेत्र का एक प्रमुख जिला माना जाता है, जिसने प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बावजूद शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों की तैयारी भी की जा रही है, जिसमें जिले के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को याद किया जाएगा।
जिले के 73वें स्थापना दिवस पर प्रशासन और आमजन मिलकर सहरसा के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
0 Comments