Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा में LPG वितरण और PNG कनेक्शन को लेकर अहम बैठक, जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर


सहरसा, 30 मार्च 2026: जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी वार्ड पार्षदों, जिला व्यापार संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा होटल संचालकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान LPG गैस वितरण की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही, शहर में पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि PNG कनेक्शन के विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है और आने वाले समय में अधिक से अधिक घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे जोड़ा जाएगा।



जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से PNG के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की, ताकि लोगों को इसके लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके और अधिक से अधिक उपभोक्ता इससे जुड़ सकें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार, नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा, मेयर बेनप्रिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments