Saharsa से एक बार फिर प्रतिभा की चमक सामने आई है। वार्ड नंबर 20 की निवासी श्रुति सिंह ने Bihar School Examination Board की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 411 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी (1st Division) हासिल किया है।
श्रुति सिंह, जिनके पिता संजीव कुमार सिंह हैं, ने विज्ञान संकाय से परीक्षा दी थी। उन्होंने सभी विषयों में संतुलित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खासकर इंग्लिश, फिजिक्स और बायोलॉजी में उनके अंक काफी सराहनीय रहे।
स्थानीय लोगों और परिजनों में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। श्रुति की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे वार्ड नंबर 20 में गर्व की भावना है।
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बच्चों की तस्वीर हमें जरूर भेजें: 9960401648
.jpg)
0 Comments