बिहार के Saharsa में अखिल भारतीय भगत भारत महासभा, कोशी अंचल के तत्वावधान में 66वें वार्षिक महाधिवेशन के अंतर्गत बिहार राज्य भगत महासम्मेलन सह विष्णु यज्ञ 2026 का आयोजन 29 मार्च से 31 मार्च तक किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम नगर निगम क्षेत्र के बटराहा स्थित Shri Shri 108 Bajrang Bali Mandir एवं मुशहरु बाबा समाधि प्रांगण में आयोजित हो रहा है।
आयोजन पूरी तरह धार्मिक, आध्यात्मिक और लोककल्याणकारी उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 72 घंटे तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस महासम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश-विदेश, विशेषकर Nepal से संत-महात्मा, विद्वान और भगैत मंडलियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत रविवार, 29 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर Shankar Chowk Mandir तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पुनः यज्ञ स्थल पर वापसी हुई।
आयोजन की सफलता के लिए समिति के अध्यक्ष Vimal Kishore Yadav के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। समिति में कृष्णदेव यादव, रामनंदन कुमार, मो. जब्बार, उपाध्यक्ष रमेश कुमार रमन, अरुण यादव, रामसागर शर्मा, बीरेंद्र पोद्दार, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, नरेश कुमार और कमल यादव सहित अन्य सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और आम जनमानस से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है, ताकि यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
0 Comments