Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

PATNA : कस्टम अधिकारी बनकर 20 करोड़ का सोना लूटा, पटना में सनसनी


पटना। राजधानी पटना में अपराधियों ने बेहद शातिर तरीके से खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। गुजरात से आए स्वर्ण कारोबारियों से करीब 15-20 किलो सोना लूट लिया गया, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के राजकोट निवासी महेश और प्रिंस नामक दो स्वर्ण व्यापारी सहरसा एक्सप्रेस से दानापुर पहुंचे थे। दोनों कारोबारी ‘KBS एंड संस’ का सोना लेकर पटना आए थे और बाकरगंज जाने के लिए ऑटो से रवाना हुए थे। इसी दौरान खगोल ओवरब्रिज के पास कुछ अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए जांच के नाम पर दोनों कारोबारियों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी के अंदर ही उन्हें धमकाकर उनके पास मौजूद पूरे सोने की खेप अपने कब्जे में ले ली। पीड़ितों को इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि वे ठगों के जाल में फंस चुके हैं।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दोनों कारोबारियों को नौबतपुर नहर के पास ले जाकर चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया और मौके से फरार हो गए। सड़क किनारे छोड़े जाने के बाद पीड़ितों को एहसास हुआ कि वे लूट का शिकार हो चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments