Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

1.834 किलो गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार, बिहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सांकेतिक तस्वीर

सत्तरकटैया : बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.834 किलोग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिहौल वार्ड संख्या-1 निवासी बोस्की कुमार उर्फ सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर के पास छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे सघन नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 मई को दिवा गश्ती टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में गांजा रखकर बिक्री करता है।

सूचना के सत्यापन के बाद बिहरा थाना पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से 1.834 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बिहरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments