Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी और दलाल 16 हजार घूस लेते गिरफ्तार


सहरसा में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में कर्मचारी के कथित दलाल फुलचंद साह को भी टीम ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों को 16 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि जमीन का रसीद काटने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की जा रही थी।

मामले में मुहम्मद हयात द्वारा लिखित शिकायत विशेष निगरानी इकाई, पटना को दी गई थी। शिकायत की जांच के बाद विशेष निगरानी इकाई ने कांड संख्या 19/2026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान घूस की पूरी राशि बरामद होने की भी सूचना है।

विशेष निगरानी इकाई की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कल निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments