Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सोनवर्षाराज पुलिस का बड़ा एक्शन, 76 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार


सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी और विदेशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डुमरा निवासी विपिन कुमार उर्फ किशन कुमार, पिता महेंद्र साह को 26.640 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर बाइक को भी जब्त कर लिया।


वहीं नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब के साथ दो अन्य कारोबारियों अरविंद यादव एवं आजाद कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केजरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।







Post a Comment

0 Comments