सहरसा। भारतीय जनता पार्टी, बिहार द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन विभिन्न वैचारिक, संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन, तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं जनसंपर्क की बारीकियों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातःकालीन जागरण, चाय एवं व्यायाम के साथ हुई। इस दौरान संघ के प्रचारकों एवं अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अनुशासित जीवनशैली, संगठनात्मक मूल्यों और वैचारिक चिंतन के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद आयोजित आठवें सत्र में “सोशल मीडिया एवं AI” विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषांत गोप ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका, सूचना के प्रभावी उपयोग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर संगठन की बात आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नौवें सत्र में “व्यवहारिक सत्र” के अंतर्गत पूर्व मंत्री आलोक झा ने संगठनात्मक कार्यों में व्यवहार कुशलता, कार्यकर्ता समन्वय और जनसंपर्क की आवश्यकता पर मार्गदर्शन दिया। वहीं दसवें सत्र में प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने “विचार परिवार” विषय पर संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की मूल भावना एवं वैचारिक प्रतिबद्धता को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।
ग्यारहवें सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल के स्थान पर जिला प्रभारी सुनील कुमार ने “स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर बल दिया।
अंतिम एवं समापन सत्र में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने “कार्यकर्ता विकास : गुण, आचरण और अपेक्षाएं” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक होता है। उन्होंने अनुशासन, सेवा भावना एवं संगठन के प्रति समर्पण को एक आदर्श कार्यकर्ता की पहचान बताया।
समापन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, मदन प्रसाद चौधरी, माधव जी, राजीव रंजन एवं जिला प्रभारी सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अभिषेक पाण्डेय, जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, संचालक शिवभूषण सिंह, नियंत्रक विजय बसंत, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशिष गुप्ता, जिला महामंत्री भैरवानंद झा, अनमोल भगत, अभिलाष कुमार, मिहीर झा, मनोज यादव, राजीव रंजन साह, सुगामनी देवी, रिंकी देवी, मीना सिंह, रंजना देवी, कुमार सुमीत सिन्हा एवं अभिनंदन कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
0 Comments