Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा के नौहट्टा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस, संरक्षण का दिया संदेश

सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत केदलीपट्टी पंचायत के अशय गांव में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जैव विविधता संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नौहट्टा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री प्रिया भारती ने किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से पर्यावरण और जैव विविधता को संरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और जीव-जंतुओं की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से पेड़-पौधों और वन्य जीवों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

मौके पर भारतीय वन्यजीव संस्थान के रिसर्चर राज शेखर ने ग्रामीणों के साथ “एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण से संबंधित वीडियो भी दिखाए गए, जिससे ग्रामीणों को विषय को समझने में काफी मदद मिली।


जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2021 से हर साल 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। इससे पहले यह दिवस 29 दिसंबर को मनाया जाता था। इस वर्ष का थीम “एक्टिंग लोकली फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट” रखा गया है।

कार्यक्रम में टेक्निकल सपोर्ट के लिए जीविका कार्यालय से हर्ष कुमार मौजूद रहे। वहीं गंगा प्रहरी संतोष, मनोज सहित स्वयं सहायता समूह की दीदियों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता बचाने का संकल्प लिया।




Post a Comment

0 Comments