सहरसा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के तहत सहरसा जिला के आठ प्रखंडों में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैजनाथ कुमार विमल, जिला प्रवेक्षक अनन्त कुशवाहा एवं जिला सह प्रवेक्षक इजहार अहमद की देखरेख में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। चुनाव के बाद सत्तरकटैया से सुबोध झा, सौरबाजार से नरेश कुमार, पतरघट से शैलेश झा, सोनबरसा से राजेश कुमार मंडल, सिमरी बख्तियारपुर से अभिमन्यु सिंह, कहरा से मोहम्मद कमालुद्दीन, नवहट्टा से अमित कुमार निकुंभ एवं सलखुआ से बालकृष्ण कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रवेक्षक अनन्त कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष Upendra Kushwaha के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मजबूत संगठनात्मक सोच के कारण राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार सहित पूरे देश में तेजी से अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, शिक्षा सुधार, युवाओं के अधिकार एवं पिछड़े-वंचित समाज की आवाज को मजबूती देने के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी बैजनाथ कुमार विमल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने हमेशा कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ मानते हुए जमीनी स्तर पर मजबूत संरचना तैयार करने पर बल दिया है। उन्हीं के मार्गदर्शन और प्रेरणा से सहरसा जिला संगठन चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
0 Comments