Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News: सहरसा रेलवे स्टेशन पर तीन किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार


सहरसा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या-03 स्थित नए ऊपरगामी पुल (NEW FOB) के पास यात्री शेड में दो संदिग्ध व्यक्तियों के बैठे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही महिला अवर निरीक्षक शिल्पी कुमारी, निरीक्षक धनंजय कुमार, निरीक्षक संजीव कुमार तथा आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस बल को देखते ही दोनों युवक अपने हाथ में लिए ब्लू रंग के बैग के साथ भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम रौशन सहनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी सौरबाजार थाना क्षेत्र के सुह्थ वार्ड संख्या-14 तथा संजीत कुमार उर्फ रंजीत, उम्र करीब 17 वर्ष, निवासी कुमारखंड थाना क्षेत्र के बरहुकुरवा वार्ड संख्या-15 बताया। दोनों से भागने का कारण पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस ने उनके पास मौजूद ब्लू रंग के हैंड बैग की जांच की। एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दंडाधिकारी राहुल कुमार मिश्रा की उपस्थिति में बैग की तलाशी ली गई, जिसमें तीन किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में रौशन सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि किशोर को निरुद्ध किया गया। इस संबंध में महिला अवर निरीक्षक शिल्पी कुमारी के बयान पर राजकीय रेल पुलिस सहरसा थाना में कांड संख्या-23/26 दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20(b)(ii)(B) एवं बीएनएस 2023 की धारा 3(5) के तहत दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments