सहरसा: सोनवर्षा थाना के द्वारा आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोनवर्षा राज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया।
इस दौरान पुलिस जवानों ने सोनवर्षा बाजार, मुख्य चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा सभी समुदायों से आपसी सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।
0 Comments