सहरसा : जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारत गैस, एचपी गैस एवं इंडेन गैस की स्थानीय एजेंसियों द्वारा मंगलवार को हजारों गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है। जिला प्रशासन ने लंबित उपभोक्ताओं तक शीघ्र गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी संबंधित एजेंसियों को दिया है।
जारी आंकड़ों के अनुसार भारत गैस एजेंसियों द्वारा 1608 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम क्षमता के 2988 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं एचपी गैस एजेंसियों ने 1757 सिलेंडरों का वितरण किया तथा उनके पास 3731 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं।
इंडेन गैस एजेंसियों द्वारा 2232 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है और वर्तमान में 2434 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि लंबित उपभोक्ताओं तक जल्द से जल्द गैस सिलेंडर पहुंचाया जाये। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
0 Comments