Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ स्कार्पियो सवार चार गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में


सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कार्पियो वाहन से कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले में वाहन पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सौरबाजार थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कांप बाजार में की गयी.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गश्ती के दौरान सौरबाजार थाना की पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कार्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन में सवार सभी चारों युवक नशे की हालत में पाए गए. वहीं वाहन की जांच के दौरान एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.

बरामदगी के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में कांप वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद यादव के पुत्र अनुज कुमार, सुहथ टेमा टोला निवासी दिनेश यादव के पुत्र अवधेश कुमार, कमलेश्वरी यादव के पुत्र मंटून कुमार तथा सरोजा गांव निवासी छट्ठू राय के पुत्र उपेंद्र राय शामिल हैं.

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार चारों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments