Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : गोपालगंज में बड़ा हादसा, गंडक नदी में तीन किशोरियां लापता



गोपालगंज में बड़ा हादसा! महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पर गंडक नदी पार करने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों अपनी मां के साथ नदी पार कर खेत में काम करने जा रही थीं, तभी तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार तलाश अभियान चला रही है। हालांकि भारी बारिश और गंडक नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है। महम्मदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रहे हैं। लापता किशोरियों की पहचान ठंडसपुर गांव निवासी चंदन यादव की दो बेटियों और मजिस्टर राय की एक बेटी के रूप में हुई है। पूरे गांव में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments