सोनवर्षा अंचल क्षेत्र स्थित महुआ बाजार में गुरूवार दोपहर सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत से मातम छा गया है। दुर्घटना बाद महुआ बाजार निवासी मो अकरम आलम के 7 वर्षीय पुत्र अबुजाल आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बकरीद जैसे पर्व के बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मो अकरम अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाईक से अपने रिश्तेदार के यहां भटौनी जा रहा था। इसी दौरान कासनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली चौक के समीप बाइक रोककर हवा चेक करवाने लगा।
इस दौरान उसका पुत्र सड़क किनारे खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार महिंद्रा केयूभी 100 नं एएस 02क्यू ने जोरदार ठोकर मार दिया।घटना बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इसबीच गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए सोनवर्षा सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरी तरफ ठोकर मारकर भाग रहे वाहन को बसनही पुलिस ने झिटकिया गांव के समीप पकड़ लिया है।
घटना के बाबत काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया है, जबकि दुर्घटना ग्रस्त गाडी बसनहीं थाने द्वारा जब्त कर लिया गया है।
0 Comments