Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa : मैथिली साहित्यकार रमण कुमार सिंह को मिलेगा पहला “डॉ. मनोरंजन झा स्मृति साहित्य सम्मान”



सहरसा से एक बड़ी साहित्यिक खबर सामने आ रही है। मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद् स्वर्गीय डॉ. मनोरंजन झा की स्मृति में इस वर्ष से “डॉ. मनोरंजन झा स्मृति साहित्य सम्मान” की शुरुआत की गई है। इस सम्मान का उद्देश्य साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रचनाकारों को सम्मानित करना है।

सम्मान की पहली कड़ी में चर्चित मैथिली लेखक और कवि रमण कुमार सिंह का चयन किया गया है। उन्हें उनकी चर्चित पुस्तक ‘महुअर बुझ्झइ कुसुम रस’ के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें 11 हजार रुपये की नगद राशि, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस सम्मान के लिए गठित निर्णायक मंडल में मैथिली के वरिष्ठ विद्वान और शिक्षकों को शामिल किया गया था। निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से रमण कुमार सिंह के नाम पर मुहर लगाई।

रमण कुमार सिंह मूल रूप से सुपौल जिले के लाउढ़-विशनपुर निवासी हैं और वर्तमान में नोएडा से प्रकाशित दैनिक अमर उजाला के संपादकीय विभाग में कार्यरत हैं। मैथिली और हिंदी साहित्य में उनकी अलग पहचान है। कविता, समीक्षा, ललित निबंध और अनुवाद साहित्य के क्षेत्र में उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह का आयोजन जून महीने के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। रमण कुमार सिंह के चयन पर साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments