जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना आनंद कुमार ने सभी संबंधित शिक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटे के अंदर अपना स्थायी और वर्तमान पता समेत सभी जरूरी जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें।
दरअसल, विभाग की ओर से पहले ही शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद जिले के 1398 शिक्षकों ने अब तक अपना पता अपडेट नहीं किया है।
विभाग ने इसे आदेश की अनदेखी और लापरवाही माना है। डीपीओ आनंद कुमार ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा के अंदर जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों का जून 2026 का वेतन रोक दिया जाएगा।
इसके साथ ही आदेश का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
अधिकारियों के इस सख्त आदेश के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे समय रहते ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।
0 Comments