Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

AI से भ्रामक वीडियो बनाने के मामले में ‘A One Media’ संचालक गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल-लैपटॉप जब्त कर जांच शुरू

सहरसा में सोशल मीडिया पर AI तकनीक के जरिए भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘A One Media’ के संचालक सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही गांव का रहने वाला है।

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से मिली सूचना के आधार पर 1 जून को साइबर थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि ‘A One Media’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से AI एडिटेड वीडियो प्रसारित कर सरकार, पुलिस प्रशासन और महिला पुलिसकर्मियों की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

गुरुवार को सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के सहयोग से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने बताया कि AI तकनीक का दुरुपयोग कर अफवाह फैलाना गंभीर अपराध है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments