Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Anant Singh काफिले का भीषण एक्सीडेंट, शादी समारोह से लौटते समय आपस में टकराईं गाड़ियां


पटना/बाढ़। बिहार के मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का काफिला शुक्रवार को एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। घटना बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनिमा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां काफिले में शामिल कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बादपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने काफिले के साथ पटना लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन सड़क पर सबनिमा पेट्रोल पंप के पास अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली के रुकने से काफिले की गाड़ियां अनियंत्रित हो गईं।

बताया जा रहा है कि काफिले की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण आगे चल रही एक गाड़ी के अचानक रुकने के बाद पीछे आ रहे वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में काफिले में शामिल तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इस दुर्घटना में कुछ समर्थकों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि विधायक अनंत सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments