पटना। बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 27 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। जिलों के पुलिस कप्तानों के बदलाव के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। सरकार ने अधिकारियों को नई तैनाती देते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया है।
गृह विभाग की अधिसूचना के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई पोस्टिंग संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस महकमे में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
0 Comments