Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

भोजपुर में बवाल! भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद सड़क पर उतरे लोग | Police Encounter Case | Bhojpur News



भोजपुर (बिहार): शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतक का शव लेकर आरा-बक्सर फोरलेन पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के कारण फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा।

स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी कुछ समय तक मौके पर तनाव बना रहा।

गौरतलब है कि भरत भूषण तिवारी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने कार्रवाई करते हुए शाहपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीण लगातार निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments