बिहार पुलिस मुख्यालय और बिहार पुलिस के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत सहरसा जिले में तकनीकी जांच, CEIR पोर्टल और साइबर ट्रैकिंग की मदद से बड़ी संख्या में गुम/चोरी हुए मोबाइल बरामद किए गए। अब तक बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 81,32,883 रुपये आंकी गई है।
आज “ऑपरेशन मुस्कान फेज–09” के अंतर्गत 51 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 9,47,960 रुपये है, उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए।
पुलिस के अनुसार सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों द्वारा तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस के माध्यम से यह सफलता प्राप्त हुई। अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने से रिकवरी की संभावना काफी बढ़ जाती है।
सहरसा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें और CEIR पोर्टल का उपयोग करें, ताकि मोबाइल ट्रैक कर समय पर वापस मिल सके।

0 Comments