Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा में भरत तिवारी के कथित फेक एनकाउंटर के विरोध में कल निकलेगा न्याय मार्च, SDO को सौंपा गया अनुमति पत्र



सहरसा: बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के मामले को लेकर विरोध तेज हो गया है। कोसी युवा संगठन ने इस घटना को फेक एनकाउंटर बताते हुए न्याय की मांग को लेकर सहरसा में शांतिपूर्ण न्याय मार्च निकालने का निर्णय लिया है।

संगठन के संस्थापक सोहन झा ने इस संबंध में सहरसा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को आवेदन सौंपकर मार्च की अनुमति मांगी है। संगठन का कहना है कि भरत तिवारी पिछले कई वर्षों से जवानीया गांव के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे थे और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे थे।

ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया है कि जब उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर फेसबुक लाइव के दौरान अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से अवैध पिस्तौल दिखाई थी। संगठन और परिजनों का दावा है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के आश्वासन के बाद भरत तिवारी ने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गोली मार दी गई।

कोसी युवा संगठन ने इस पूरे मामले को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। संगठन के बैनर तले 22 जून 2026 सोमवार को शाम 7 बजे सहरसा में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

यह न्याय मार्च रिफ्यूजी चौक (सुभाष चौक) से शुरू होकर शहीद चौक तक जाएगा। संगठन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च में शामिल होकर न्याय की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments