सहरसा। भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हाल ही में हुई भरत तिवारी की कथित एनकाउंटर में मौत के बाद सहरसा के युवाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की और न्याय की मांग उठाई। ब्राह्मण महासभा सहरसा के अध्यक्ष डब्बू मिश्रा के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
युवा समाजसेवी रौशन माधव ने परिवार से मुलाकात के दौरान कहा कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या का मामला प्रतीत होता है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं टिंकू मैथिल और अंशु मिश्रा ने घटना को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि भरत तिवारी एक समाजसेवी थे और उनकी मौत व्यवस्था की विफलता को दर्शाती है।
राजेश मिश्रा और सौरव वत्स ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो जनता का विश्वास कमजोर पड़ जाता है। रौशन माधव ने कहा कि केवल सहरसा ही नहीं, बल्कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

0 Comments