Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : पासिंग परेड में शामिल होने सहरसा आ रहे परिवार की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

बिहार पुलिस जवान विवेक कुमार की पासिंग परेड में शामिल होने जा रहा था परिवार, मदनपुर चौक के पास अनियंत्रित होकर फूस के घर में घुसी गाड़ी

सहरसा : बिहार पुलिस में चयनित जवान विवेक कुमार की पासिंग परेड में शामिल होने सहरसा आ रहा उनका परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बलहुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर चौक के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फूस के घर में जा घुसी। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के लक्ष्मीपुर गांव, हरला पंचायत वार्ड संख्या-7 निवासी परिवार स्कॉर्पियो से सहरसा पुलिस लाइन आ रहा था। परिवार के सदस्य विवेक कुमार की पासिंग परेड में शामिल होने के लिए उत्साहित थे, लेकिन रास्ते में अचानक हुए हादसे ने खुशी के माहौल को चिंता में बदल दिया।

दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान पंकज कुमार चौधरी (पिता), अंजू कुमारी (माता), राज कुमार (छोटे भाई), करण कुमार (मंझले भाई) और राम कुमार (चाचा) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में पंकज कुमार चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। उनका हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, अन्य चार लोगों को भी चोट लगी है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार जिस खुशी के साथ अपने बेटे और भाई की सफलता का जश्न मनाने सहरसा पहुंच रहा था, वह सड़क दुर्घटना के कारण चिंता में बदल गया।

Post a Comment

0 Comments