सहरसा। शहर की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोती वर्मा के निधन से सहरसा सहित पूरे कोसी क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके योगदान को याद करते हुए बनगांव रोड स्थित एक निजी स्थान पर रौशन माधव के नेतृत्व में बढ़ल हाथ के सौजन्य से शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा को संबोधित करते हुए रौशन माधव ने कहा कि डॉ. मोती वर्मा के निधन से सहरसा ही नहीं बल्कि पूरे कोसी क्षेत्र ने एक समर्पित सेविका को खो दिया है। उन्होंने कहा कि हजारों बच्चों और माताओं की जान बचाने वाली डॉ. मोती वर्मा का समाज के प्रति योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनका कार्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
वहीं समाजसेवी अतुल, टिंकू मैथिल और अंशु मिश्रा ने कहा कि डॉ. मोती वर्मा का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहीं।
राजू मिश्रा ने कहा कि समाज उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके सेवाभाव को याद करेंगी।
शोक सभा में दर्जनों युवाओं और समाज के लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मानस मिश्रा, शुभम, मनीष झा, मन्नू रिस्की, अंशु झा बलहा, रोहन, राजीव, प्रकाश उज्ज्वल, मुकेश झा, पिक्कू मिश्रा, अरुण झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments