Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : नशा मुक्त कोशी अभियान को मिली बड़ी सफलता, अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस की करारी चोट



सहरसा:
मुख्यमंत्री बिहार सरकार के निर्देश पर कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी अभियान” को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) डॉ. कुमार आशीष की निगरानी में चल रहे इस अभियान में आम लोगों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। DIG द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर आम जनता लगातार नशे के कारोबार से जुड़ी सूचनाएं दे रही है। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और मोबाइल नंबर को पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है।

एक सप्ताह में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

अभियान के तहत 06 जून 2026 से 12 जून 2026 तक की गई कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ और सामान बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने:

  • 877.095 लीटर अवैध शराब
  • 1733.660 किलोग्राम गांजा
  • 71.9 ग्राम स्मैक
  • 65.1 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप
  • 320 एमएल नशीला इंजेक्शन
  • 4,98,200 रुपये भारतीय मुद्रा

के साथ कई वाहन और मोबाइल भी बरामद किए हैं।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के मामले में 46 लोगों और सूखा नशा (ड्रग्स) के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फरवरी 2026 से अब तक 1223 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, नशा मुक्त कोशी अभियान की शुरुआत फरवरी 2026 से अब तक कुल:

  • 43,972.75 लीटर अवैध शराब
  • 1805.22 लीटर अवैध कफ सिरप
  • 3940.785 किलोग्राम गांजा
  • 3734.47 ग्राम स्मैक
  • 3256 एमएल नशीला इंजेक्शन
  • 120 नशीली टैबलेट
  • 6,85,814 रुपये भारतीय मुद्रा
  • 27,570 नेपाली मुद्रा

बरामद की जा चुकी है।

इस अभियान के तहत अब तक 1223 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

DIG ने लोगों से की अपील

DIG कोशी क्षेत्र सहरसा डॉ. कुमार आशीष ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से दें।

उन्होंने कहा कि सूचना में यदि संभव हो तो अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, कारोबार करने की जगह के साथ फोटो या वीडियो भी भेज सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

DIG ने बताया कि जिन लोगों की सूचना के आधार पर बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से उचित रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

नशा मुक्त कोशी अभियान के जरिए पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र को नशे के कारोबार से मुक्त बनाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है।

Post a Comment

0 Comments