पटना: बिहार में (Bihar Heli Tourism) की शुरुआत होते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना को आसमान से देखने का सपना अब हकीकत बन रहा है। (Patna Helicopter Ride) के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के दूसरे ही दिन 18, 19, 25 और 26 जुलाई की सभी सीटें बुक हो गईं। अब तक करीब 80 पर्यटकों ने हवाई सैर के लिए अपनी सीटें आरक्षित करा ली हैं। पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड की बुकिंग भी इसी तरह तेजी से पूरी हो जाएगी।
(Patna Helicopter Ride Booking) दूसरे ही दिन फुल हुईं सभी सीटें
(Helicopter Ride in Patna) को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा शुरू की गई इस नई सेवा को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिलहाल यह सुविधा केवल शनिवार और रविवार (वीकेंड) को उपलब्ध रहेगी, लेकिन सीटों की तेज बुकिंग को देखते हुए भविष्य में इसके विस्तार की संभावना भी जताई जा रही है।
(Rajgir Helicopter Tour) और (Valmikinagar Helicopter Tour) की सीटें फिलहाल उपलब्ध नहीं
पर्यटन विभाग के अनुसार, (Rajgir Helicopter Tour), (Valmikinagar Helicopter Tour) और (Kaimur Helicopter Tour) के लिए फिलहाल ऑनलाइन सीटें बुक नहीं हो पा रही हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इन रूट्स के पैकेज दिखाई नहीं दे रहे हैं।
पर्यटन विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक उदयन मिश्रा ने बताया कि इन तीनों गंतव्यों के लिए पैकेज की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन संभवतः पर्यटक फिलहाल पैकेज लेने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांग बढ़ती है तो भविष्य में इन पैकेजों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने पर विचार किया जा सकता है।
(Bihar Helicopter Service) की टाइमिंग जानिए
18 जुलाई 2026 से बिहार में (Bihar Helicopter Service) के तहत पटना, राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर के लिए हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू की जा रही है।
- पटना-राजगीर-पटना: सुबह 9:30 बजे प्रस्थान, सुबह 10:30 बजे वापसी
- पटना-कैमूर (करमचट डैम हेलिपैड)-पटना: सुबह 11:00 बजे प्रस्थान, दोपहर 12:45 बजे वापसी
दोनों रूटों पर प्रति सप्ताह 10-10 सीटों की व्यवस्था की गई है।
(Patna Joy Ride) सिर्फ 10 मिनट में मिलेगा आसमान से शहर देखने का रोमांच
पर्यटन विभाग के मुताबिक (Patna Joy Ride) के तहत हर दिन कुल चार उड़ानें संचालित की जाएंगी। प्रत्येक उड़ान में अधिकतम पांच यात्री सफर कर सकेंगे।
करीब 10 मिनट की इस हवाई सैर के दौरान पर्यटक राजधानी पटना का खूबसूरत एरियल व्यू देख सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य राज्य में (Bihar Tourism) को नई पहचान देना और पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करना है।
(Bihar Tourism) पहले चरण में कब तक चलेगी योजना?
पर्यटन विभाग के अनुसार (Bihar Tourism) के तहत हेली टूरिज्म योजना का पहला चरण 18 जुलाई 2026 से 15 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा।
इस चरण में राज्य के तीन प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक और इको-टूरिज्म स्थलों को जोड़ा गया है।
- पटना-वाल्मीकिनगर रूट पर राज्य सरकार के राजकीय विमान का उपयोग किया जाएगा।
- पटना-राजगीर और पटना-कैमूर रूट पर किराये के हेलीकॉप्टर संचालित किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग का मानना है कि इस नई पहल से बिहार में पर्यटन को नई गति मिलेगी और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले से अधिक आसान और आकर्षक होगी।
0 Comments