बिहार के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 24 घंटे और सातों दिन ऑनलाइन पढ़ाई और शिक्षक की सहायता मिलने की व्यवस्था की गई है।
शुरुआत में बिहार के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने की बात कही गई है। ऐप पर करीब 75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग देंगे।
विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार शिक्षक का चयन कर वन-टू-वन बातचीत के जरिए अपने सवालों का जवाब पा सकेंगे। 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए सभी विषयों की सहायता मिलेगी, जबकि 11वीं-12वीं विज्ञान वर्ग के छात्रों को बिहार बोर्ड, JEE और NEET की तैयारी के लिए डिजिटल स्टडी मटेरियल और लाइव ट्यूटर सपोर्ट भी मिलेगा।
इस वीडियो में जानिए बिहार विद्या साथी ऐप क्या है, किन छात्रों को इसका लाभ मिलेगा, 75 हजार शिक्षक कैसे पढ़ाएंगे, 24x7 ऑनलाइन पढ़ाई कैसे होगी और JEE-NEET की तैयारी में छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी।
वीडियो को पूरा देखें और बिहार की शिक्षा से जुड़ी इस बड़ी पहल की पूरी जानकारी आसान भाषा में समझें।

0 Comments