Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Bihar News : वैशाली जिले के राघोपुर में रास्ते के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या



वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर पूर्वी पंचायत में शनिवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर 70 वर्षीय हरबंसू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हरबंसू राय और पड़ोसी श्याम नंदन राय के बीच लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह निर्माण और घेराबंदी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया।

घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments