सहरसा। जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा अवसर सामने आया है। भारत सरकार की ELI योजना के तहत SIS लिमिटेड (SIS Ltd.) की ओर से सहरसा जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में भर्ती-सह-पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक चलेगा।
भर्ती अधिकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से करीब 350 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। भर्ती में GTO, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड, C.I.T, S.L.V जवान और टर्मिनिक्स सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
इन प्रखंडों में लगेगा भर्ती शिविर
- 18 अगस्त: कहरा प्रखंड परिसर
- 19 अगस्त: सौर बाजार प्रखंड परिसर
- 20 अगस्त: महिषी प्रखंड परिसर
- 21 अगस्त: सत्तर कटैया प्रखंड परिसर
- 22 अगस्त: नौहट्टा प्रखंड परिसर
भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी गई है। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, जिनमें लाल किला, हवाई अड्डे और मेट्रो जैसे स्थान शामिल हैं, में नियुक्ति का अवसर मिलने की बात कही गई है।
19 से 40 वर्ष तक के युवा कर सकते हैं आवेदन
भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 10वीं, 12वीं या स्नातक रखी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कुछ पदों के लिए 10वीं पास/फेल अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया जाएगा।
चयनित कर्मियों को पद के अनुसार 14,000 रुपये से 40,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलने की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त पीएफ, पेंशन, बोनस, मेडिकल और आवास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।
युवाओं से शिविर में पहुंचने की अपील
भर्ती अभियान के आयोजकों ने सहरसा जिले के इच्छुक एवं पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड परिसर में पहुंचकर भर्ती-सह-पंजीयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
नोट: भर्ती की पात्रता, वेतन, सुविधाएं, नियुक्ति स्थल और अन्य शर्तों की अंतिम पुष्टि अभ्यर्थी संबंधित भर्ती अधिकारी/आयोजक से अवश्य कर लें।
0 Comments