Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Chandra Times Saharsa : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसुदेवा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह



सहरसा। कहरा प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसुदेवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा साप्ताहिक जांच परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय की कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को भी बढ़ाते हैं।

समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आकाश कुमार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments