Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ पदस्थापन


सहरसा में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।

जारी सूची के अनुसार पुलिस केन्द्र, सहरसा और विभिन्न थानों में तैनात पुलिस पदाधिका
रियों को अलग-अलग थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें सदर थाना, सोनवर्षाराज थाना, बनमा ईटहरी थाना, सलखुआ थाना, नवहट्टा थाना, सिमरी बख्तियारपुर थाना, सोनवर्षा कचहरी थाना सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

इसके अलावा थाना लेखक एवं कार्यालयीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए पीटीसी सिपाहियों को भी विभिन्न थाना एवं कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग को प्रभावी करना बताया गया है। सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments