सहरसा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 स्थित संतनगर के राणा रणधीर सिंह पथ में जलजमाव और सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी सामने आई है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद समृद्धि कात्यायन ने स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थल का जायजा लिया।
समृद्धि कात्यायन ने संजीव झा विचार मंच के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शंभू साह की मौजूदगी में लोगों से बातचीत की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जलजमाव और सड़क निर्माण अधूरा रहने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया।
मौके पर समस्या के समाधान को लेकर पहल करते हुए आश्वासन दिया गया कि निर्माणाधीन सड़क के छूटे हुए हिस्से का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। सड़क का निर्माण पूरा होने और जलजमाव की समस्या के समाधान से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
इस दौरान शंकर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सोनू सिंह, मनोज, गोपाल साह, भगवत दास, अशोक मिश्रा, रहमत अली, रमण सिंह, आलोक सिंह, विजय राय, विकास सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
0 Comments