Chandra Times / सहरसा: मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव 2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में 200 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के उल्लास के साथ मारवाड़ी संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद गीत-संगीत, झूला, मनोरंजक खेल, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीजे और डांस, फन गेम्स, स्वादिष्ट भोजन, आकर्षक पुरस्कार एवं फोटो मेमोरी जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजेश यादुका, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष उमा डोकानिया, श्री खाटू श्याम भक्त मंडल के उपाध्यक्ष गोपाल दहलान एवं दीपक पंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों की मौजूदगी और शुभकामनाओं ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आदित्य मित्तल एवं निवर्तमान अध्यक्ष निकुन तुलस्यान सहित मंच के कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा की सदस्याओं ने भी कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में सक्रिय योगदान दिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में होटल पीआरडी पैलेस, दहलान स्टोर्स, जय श्री आयरन एंड स्टील, विजय एंटरप्राइजेज, एसएनजी प्रोडक्ट्स, बालाजी फुटवेयर, शाह एजेंसिज, टीवीएस सत्यम शिवम कश्यप ब्रदर्स ऑटोमोबाइल, एम/एस कुबेर ट्रेडिंग एंड कंपनी, बालाजी चूड़ी घर एवं गौरव अग्रवाल सहित अन्य प्रायोजकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मंच की ओर से कार्यक्रम में शामिल 200 से अधिक महिलाओं, मुख्य अतिथियों, प्रायोजकों, सहयोगकर्ताओं एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच एवं संस्कृति शाखा ने कहा कि हरियाली तीज जैसे सांस्कृतिक आयोजन समाज की समृद्ध परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का काम करते हैं। मंच ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।

0 Comments