Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में युवा क्रांति की बैठक में 30 अगस्त को अद्भुत शिवलिंग पर जलार्पण करने का निर्णय


जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो  स्थित मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को युवा क्रांति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद हर्ष यदुवंशी

ने बताया कि इस बार भाद्र मास के पहले रविवार को हरिद्वार के तर्ज पर बाबा मटेश्वर के अद्भुत शिवलिंग पर जलाभिषेक की जाएगी। जिसको लेकर अभी से तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सैकड़ो की संख्या में युवा शिव भक्त 29 अगस्त को  बाबा मटेश्वर धाम काँठो से मुंगेर के उत्तरवाहिनी गंगा घाट के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से 30 अगस्त के प्रातः जल भरकर बाबा मटेश्वर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे और भाद्र मास के पहले रविवार को बाबा के अद्भुत शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें दर्जनों की संख्या में बाइक सावार शिवभक्त रहेंगे। जो जल भरने के बाद फास्ट बम की तरह दौड़ कर दूसरे शिव भक्त को जल देंगे और पुनः वह बाइक से आगे बढ़ेंगे। जल चढ़ाने के उपरांत बाबा मटेश्वर धाम के प्रांगण में रात्रि भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आगाज  जिसमें निखिल महादेव झा अपने आवाज से चार चांद लगाऐगे और अन्य कलाकार भी का आगमन होगा हरे राम झा रूपेश झा दशरथ झा एवं समस्त युवा क्रांति के सदस्य मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments