Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : एपीडा के प्रशिक्षण से मखाना किसानों को निर्यात की मिलेगी नई राह

सहरसा, 1 अगस्त: सहरसा के कृषि भवन में एपीडा की ओर से मखाना किसानों, एफपीओ और कृषि निर्यात से जुड़े लोगों के लिए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को मखाना के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने वैश्विक बाजार की मांग, गुणवत्ता मानकों, जरूरी दस्तावेज और निर्यात प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। किसान प्रतिनिधि हीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण से किसानों को मखाना का बेहतर मूल्य हासिल करने और निर्यात की संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।

एपीडा पटना के फील्ड ऑफिसर सह प्रशिक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता और निर्यात सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments