Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : मुरादपुर में भव्य नारदी भजनों पर झूमे श्रद्धालु, श्रीकृष्ण की लीलाओं के गुणगान से भक्तिमय हुआ माहौल



चंद्रा टाइम्स सहरसा : मुरादपुर गांव में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भव्य नारदी भजन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी जन्माष्टमी से सात दिन पूर्व से ही गांव में नारदी भजन का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध नारदी गायक श्री गुलाब ठाकुर एवं श्री माहेश्वर ठाकुर उर्फ मोहर बाबा ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भक्तिभाव से गुणगान कर की। उनके भजनों और प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आए।



नारदी भजन कार्यक्रम में श्री दिवाकर ठाकुर, श्री ललित झा, श्री ललन ठाकुर, श्री महाकांत ठाकुर, श्री साजेंद्र झा, श्री कारी दास, श्री फूल झा, श्री संतोष ठाकुर, श्री प्रमोद झा, श्री गुलाब झा, श्री नंदन चौधरी, श्री सुमन सिंह, श्री हीरा शर्मा, श्री बानो चौधरी एवं श्री फुलचन शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी।

कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति गीतों का आनंद लिया। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित यह पारंपरिक नारदी भजन कार्यक्रम मुरादपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Post a Comment

0 Comments