Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : सहरसा के बनगांव नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार चौधरी को मिला ‘महात्मा बुद्ध पुरस्कार



सहरसा/पटना, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर पटना में आयोजित बिहार पुरस्कार समारोह 2026 में सहरसा जिले के बनगांव नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार चौधरी को प्रतिष्ठित ‘महात्मा बुद्ध पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

अमित कुमार चौधरी को यह सम्मान सामाजिक सरोकार एवं स्वयंसेवी सेवा श्रेणी में खेल के क्षेत्र में उनके योगदान तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में उनके निरंतर प्रयास, समर्पण और दिव्यांगजनों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई।

पटना में आयोजित इस सम्मान समारोह में खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिहार खेल प्राधिकरण के आयोजन सचिव एवं उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, चयन समिति के अध्यक्ष एवं दिव्यांगजन के पूर्व राज्य आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महाशेठ सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत-बिहार के तत्वावधान में आयोजित बिहार पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों के खेल एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं ने सहभागिता की।

अमित कुमार चौधरी को मिले इस सम्मान से बनगांव नगर पंचायत और सहरसा जिले में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए अमित कुमार चौधरी को बधाई दी और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments