Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

Saharsa News : बोल बम से लौटने के दौरान सहरसा की महिला लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार



सहरसा/पतरघट: पतरघट ग्राम की रहने वाली 45 वर्षीय नीलम देवी, पति योगेंद्र सादा, के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार नीलम देवी 25 अगस्त से लापता हैं।

बताया जा रहा है कि नीलम देवी बोल बम की यात्रा से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान सिहोर जंक्शन से रानी कमला के बीच उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों के मुताबिक नीलम देवी का रंग गोरा है और लापता होने के समय उन्होंने बोल बम यात्रा वाले कपड़े पहन रखे थे। उनके पास मोबाइल फोन नहीं था, हालांकि कुछ नकदी होने की जानकारी दी गई है।

परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नीलम देवी के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल परिजनों को सूचित करें।

संपर्क नंबर:
8539971409
6002584228

नोट: इस खबर में दी गई लापता होने की जानकारी परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण पर आधारित है। स्वतंत्र रूप से पुलिस या प्रशासनिक स्तर से इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Post a Comment

0 Comments