Live

6/recent/ticker-posts

चंद्रा टाइम्स

चंद्रा टाइम्स

सहरसा जिले के सभी प्रखंडों में 06 से 08 अक्टूबर तक लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’


सहरसा, 07 अक्टूबर 2026। सहरसा जिले के सभी प्रखंडों में 06, 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।

शिविरों में भारत सरकार की 26 योजनाओं सहित राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। संभावित पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे। इसके अलावा पहले से लंबित लाभ और लोगों की शिकायतों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का होगा त्वरित निष्पादन

जिला प्रशासन ने शिविरों के प्रभावी संचालन के लिए सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों को प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है। संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’ में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके।





Post a Comment

0 Comments